Sunday, 12 March 2023

खेती की अवधारणा

गांव में माँ बाप दिन रात खेतो में काम करके बच्चो की फीस भर रहे है, उम्मीद है कि उनके बच्चे भी पढ़ लिखकर देश और दुनिया के लिए कुछ बेहतर करेंगे वहीं कुछ ऐसे भी बच्चे है जो चाय की थडियो पर माँ बाप की मेहनत के पैसे को सिगरेट के धुंए के साथ हवा में उड़ा रहे है

कुछ ऐसे भी है जो बियर और दारू पीकर नालियों की शौभा बढा रहे है ये ही समय है यदि सँभल गये तो जीवन सुधर जाएगा अन्यथा बर्बाद तो हो ही रहे है

आज माँ बाप आपको कर्ज लेकर पढा रहे है यदि आप उसका दुरुपयोग करते है तो जीवनभर इस कर्ज का ब्याज नही चुका पाओगे साहूकार मौका मिलते ही जमीन हड़प लेगा और आप बेघर हो जाओगे ऐसे कई केस आपके आसपास देखने को मिल जाएंगे हालांकि राजस्थान सरकार ने ब्याज वसूल करने वालो के खिलाफ कार्यवाही का नियम भी बनाया है

ये ही समय जब आपको जीवन मे कुछ बेहतर करना है कुछ बनना है घरवालों के सपनो को सच करना है सोचिये जब आप किसी मॉल में दोस्तो के साथ मूवी देख रहे होते है तब घरवालों का फोन आता है और आप कहते है कि मैं क्लास में बैठा हुआ हूँ बाद में फोन करता हूँ घरवाले बिना कोई क्रॉस क्वेश्चन किये आपकी बात पर भरोसा कर लेते है और आप उनके साथ धोखा कर रहे है

ये धोखा आप उन्हें तो दे सकते है लेकिन स्वयं को धोखे में रखकर जीवन मे कभी सफल इंसान नही बन सकते इसलिए जरूरी है स्वयं को पहचान कर जीवन मे आगे बढ़ने की, जो आपका लक्ष्य है उसे प्राप्त करो जरूरी नही है कि आप नोकरी ही करें जिस काम मे आपकी रुचि है जिसमे आपका मन है आप उसे करें 

क्योकि हमारा मन किसी दूसरे काम मे है और हम कर कोई दूसरा रहे है तो सफलता के चांस कम हो जाते है इसलिये आप जिस कार्य मे आपकी रुचि है उसे 100% समर्पण के साथ संपन्न करें तभी सफलता मिलेगी, घरवालों को कभी धोखा ना दें उनके संघर्ष और प्रयासों को सदैव याद रखें आप सोचें जब चाय की थड़ी पर सिगरेट पीने का दिल करे तो सोचना की इस समय मेरी माता जी कहाँ होगी क्या कर रही होगी , पिता जी इस समय क्या काम कर रहे होंगे जब आपकी आंखों के सामने उनकी मेहनत करते हुए तस्वीर नजर आएगी तो मुझे लगता है सिगरेट की लत स्वत् ही छूट जाएगी.

No comments:

Post a Comment

खेती की अवधारणा

गांव में माँ बाप दिन रात खेतो में काम करके बच्चो की फीस भर रहे है, उम्मीद है कि उनके बच्चे भी पढ़ लिखकर देश और दुनिया के लिए कुछ बेहतर करेंगे...